फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two in police custody in suspected murder

अश्वनी पाल को पीटकर नहर में फेंकने में दोनों साले हिरासत में

Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
two in police custody in suspected murder
लखनऊ। कृष्णानगर के पूरननगर इलाके में रहने वाले अश्वनी पाल (36) की पिटाई करने के बाद पत्नी और सालों ने उसे नहर में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी व हत्या के बाद शव छिपाने में सहयोगी रहे शाहरूख को गिरफ्तार था। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे अश्वनी के दोनों सालों अभिषेक उर्फ नानू और शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी शव नहीं लगा है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के शांतिनगर की रहने वाली श्यामा पाल ने 20 जुलाई को तहरीर दी थी कि उनका बेटा अश्वनी पाल और बहू प्रीति पुश्तैनी आवास पूरननगर में गत 10 मार्च से रह रहे थे। 19 जुलाई को अश्वनी व प्रीति के बीच किसी बात पर विवाद के बाद प्रीति ने अपने भाइयों आलमबाग निवासी अभिषेक उर्फ नानू और शिवम को बुलाया। तीनों ने मिलकर उनके बेटे को पीटा। दोनों ने अपने दोस्त शाहरूख को बुलाया। अश्वनी को अलमारी में बंद कर डाले से नहर में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात अश्वनी पाल के दोनों सालों अभिषेक उर्फ नानू और शिवम को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक दोनों ने पूछताछ में शव फेंकने की बात कही है। उन्हें कई जगह लेकर गए लेकिन शव बरामद नहीं हुआ है। परिवारीजनों से आसपास इलाके में मिले शवों की भी शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed