{"_id":"63faf3856f8d188c170d82b5","slug":"two-ias-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, उदय भान त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, उदय भान त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास बने
Sun, 26 Feb 2023 11:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:54 AM IST
सार
यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। विशेष सचिव नगर विकास के पद पर उदय भान त्रिपाठी की नियुक्ति हुई है और आईएएस सुनील चौधरी को प्रतीक्षारत किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सुनील चौधरी विशेष सचिव नगर विकास को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अपर आवास आयुक्त उदय भान त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके पहले पांच आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।
इसी तरह आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन