फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two ias officer from uttar pradesh posted in central

पार्थसारथी व लीना को केंद्र में तैनाती, नरेंद्र ग्रेटर नोएडा के नए सीईओ

Wed, 12 Sep 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
two ias officer from uttar pradesh posted in central
IAS

प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में तैनाती मिल गई है और पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईएएस नरेंद्र भूषण यूपी लौट आए हैं। सरकार ने उन्हें ग्रेटर नोएडा का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन


1994 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थसारथी सेन शर्मा इस समय ग्रेटर नोएडा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। उनकी पत्नी लीना जौहरी सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों दोनों अधिकारियों का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद पर इम्पैनलमेंट हुआ था। अब केंद्र सरकार ने दोनों को तैनाती दे दी है। पार्थसारथी को उर्वरक मंत्रालय में जबकि लीना को ग्राम्य विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी जल्द ही कार्यमुक्त होकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। पार्थसारथी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सचिव रहे हैं। योगी सरकार ने भी महत्वपूर्ण पदों पर उनकी तैनाती बनाए रखी।


इस बीच, प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1992 बैच के आईएएस नरेंद्र को पार्थसारथी के स्थान पर नियुक्ति दे दी है। पार्थसारथी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होने पर नरेंद्र सीईओ के पद पर जॉइन करेंगे। लीना जौहरी योगी सरकार के आने के बाद से ही राजस्व परिषद में आयुक्त व सचिव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed