{"_id":"5e9b19308ebc3e774d53b79c","slug":"two-ias-and-two-senior-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले, इन पदों पर किए गए फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले, इन पदों पर किए गए फेरबदल
Sat, 18 Apr 2020 08:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने दो आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आईएएस अधिकारियों में विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा मासूम अली सरवर को प्रबंध निदेशक पीसीएफ के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह कुशीनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडे को बुलंदशहर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों में पीसीएफ के मौजूदा प्रबंध निदेशक विद्या शंकर सिंह द्वितीय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में भेज दिया गया है। बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमेठी के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने इन अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। कार्यभार ग्रहण न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन