फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two hundred and fifty crore rupees remained from being spent

Lucknow News: खर्च होने से रह गए ढाई सौ करोड़ रुपये

Tue, 02 Apr 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty crore rupees remained from being spent
रायबरेली। वित्तीय वर्ष 2023-24 रविवार को समाप्त हो गया। 31 मार्च की रात तक विभागों ने जैसे तैसे बजट खर्च करने का प्रयास किया लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। नतीजन विभागों को जिला कोषागार के जरिये शासन को ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट सरेंडर करना पड़ा। अब अधिकारी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने को बजट समय पर खर्च नहीं होने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना के मद्देनजर शासन की ओर से सभी विभागों को बजट का समय पर उपयोग करने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश दिए गए थे। वर्ष 2023-24 में विभिन्न विभागों को आवंटित बजट 31 मार्च तक खर्च करना था।
विज्ञापन

शासन ने कोषागार को 31 मार्च की शाम पांच बजे तक बिल लेकर भुगतान के आदेश दिए थे। अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण कुछ विभागों में टेंडर प्रकि्रया पूरी नहीं हो सकी। वहीं कुछ विभागों में नए कार्यों की स्वीकृति नहीं मिल सकी। ऐसी स्थिति में पुराने कार्यों पर ही बजट खर्च किया जा सका। बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों में सबसे ज्यादा बजट खर्च नहीं हो सका। करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट सरेंडर किया गया है। अब चुनाव के बाद बजट मिलने के बाद ही नए कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में ज्यादा बजट बचा
विभाग - लौटाया बजट (करोड़ में)
डीपीआरओ 14.67
पुलिस/पीएसी 15.20
स्वास्थ्य विभाग 51.20
बेसिक शिक्षा 185.00

वित्तीय वर्ष 2023-23 समाप्त हो गया है। कई विभागों को खर्च न कर पाने के कारण बजट वापस करना पड़ा है। अब चुनाव के बाद बजट मिलने के बाद ही नए काम कराए जाएंगे।
डॉ. भावना श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed