{"_id":"6700866c571a19ffda024ee7","slug":"two-houses-caught-fire-two-cylinders-exploded-lucknow-news-c-13-1-lko1103-902157-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो घरों में लगी आग, दो सिलिंडर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो घरों में लगी आग, दो सिलिंडर फटे
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के मोतीझील में शुक्रवार दोपहर पुजारी के दो घरों में आग लग गई। घर में रखे दो सिलिंडर (एक बड़ा, एक छोटा) फटने से इलाका दहल उठा। एक घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और 45 मिनट में आग बुझा दी। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
सीतापुर के लहरपुर में रहने वाले संतोष पांडेय, पत्नी गुड़िया संग बाजारखाला के मोतीझील इलाके में सड़क किनारे बने दो घरों में रहते हैं। संतोष पुजारी हैं, गुड़िया निजी अस्पताल में आया हैं। संतोष ने बताया कि वह शुक्रवार को एक आयोजन में गए थे। पत्नी घर में थीं। दोपहर करीब 1:45 बजे गुड़िया को दूसरे मकान से धुआं उठता दिखा। जब वह अंदर पहुंची तो टीवी के पास लपटें उठ रही थीं।
उन्होंने फौरन बिजली कर्मियों, दमकल और पति को जानकारी दी। वहीं, संतोष ने अज्ञात लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि आग से ढाई लाख रुपये नकद, करीब ढाई लाख के जेवर व अन्य गृहस्थी जली गई। दो पालतू कुत्तों की मौत हो गई है। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जब घटना की जानकारी हुई उस दौरान उनकी टीम कही और आग बुझा रही थी। साथ उन्हें घटनास्थल भी गलत बताया गया था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
गुड़िया का आरोप है कि सूचना देने के 45 मिनट बाद दमकल कर्मी तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि पड़ोसियों की मदद से बालटियों से पानी भर कर आग बुझा चुके थे, लेकिन पूरी तरह से आग बुझाने में टीम को करीब 45 मिनट लग गए। घर के बाहर बिजली का खंभा लगा है और घरों के ऊपर तारों का मकड़जाल फैला है।