फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Holi special trains will run via Lucknow from 26th.

Lucknow News: 26 से लखनऊ के रास्ते चलेंगी होली स्पेशल दो ट्रेनें

Sat, 21 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two Holi special trains will run via Lucknow from 26th.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। होली पर लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल दो और ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें 26 फरवरी से चलेंगी। फिरोजपुर से दानापुर और योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच इनका संचालन होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल 26 फरवरी, दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलेगी और मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। फिर रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर होली स्पेशल 27 फरवरी, तीन व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह सवा आठ बजे लखनऊ व रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी बोगियां ही रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल 26 फरवरी व दो मार्च को ऋषिकेश से रात 10:20 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह नौ बजे आलमनगर, सुबह 9:48 बजे उतरेटिया से गुजरते हुए रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल, वर्धमान के रास्ते अगली सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04311 कोलकाता योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल 28 फरवरी व चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए उतरेटिया सुबह 11:30 बजे व आलमनगर दोपहर 12 बजे, ऋषिकेश रात 10:25 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed