फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two henchmen of the gang who stole and pawned a bike arrested

Lucknow News: बाइक चुराकर गिरवी रखने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Two henchmen of the gang who stole and pawned a bike arrested
- चोरी की छह बाइक बरामद, सरगना की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोसाईंगंज। बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराकर गिरवी रखने वाले गिरोह के दो गुर्गाें को गोसाईंगंज पुलिस ने शुक्रवार रात कोडरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की छह बाइक व एक बाइक के कटे पार्ट्स बरामद किए हैं।

एडीसीपी साउथ राजेश कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बेगरियामऊ निवासी राघवेंद्र रावत उर्फ पिंटू व मलौली का रोहित वर्मा उर्फ गब्बर है। प्रशिक्षु पीपीएस डॉ. शिप्रा पांडेय के मुताबिक दोनों बाइक चोरी कर नंबर प्लेट हटाकर घूमते थे। फिर बाइक को गिरवी रख देते थे। सरगना बलियाखेड़ा निवासी हर्षित यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि हर्षित ने उनके साथ मिलकर हजरतगंज स्थित दूरदर्शन कार्यालय, सुशांत, गोमती नगर व गोसाईंगंज से बाइकें चोरी की थीं। शुक्रवार को बाइकों को बाहर ले जाकर बेचने के लिए लोडर खोज रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों पर कई थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed