फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two headed child born in nursing home died within hours

नर्सिंग होम में पैदा हुआ दो सिर वाला बच्चा, जन्म के कुछ देर बाद तोड़ा दम

Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
two headed child born in nursing home died within hours
दो सिर वाला बच्चा - फोटो : amar ujala
नगराम के पतौना गढ़ी गांव निवासी एक महिला ने निजी अस्पताल में दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बच्चा जन्म लेने के कुछ देर बाद ही मर गया। घर लाने पर आस पास के गांवों से आये लोग बच्चे को गणेश का अवतार मान कर प्रसाद व पैसे चढ़ाने लगे। इसके चलते देर शाम बच्चे का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


नगराम के पतौना गढ़ी गांव निवासी सज्जन लाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे लेकर निगोहां के पास पारस नर्सिग होम लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर प्रसव कराने पर आपस मे जुड़े दो सिर वाले विकृत बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की पर नवजात को बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


दो सिर वाले बच्चे की बात सुनकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद जैसे ही परिजन बच्चे को गांव लेकर पहुंचे तो लोग बच्चे को गणेश भगवान का अवतार मान कर फूल माला व पैसे चढ़ाकर पूजा करने लगे। इसके चलते बच्चे का देर शाम अंतिम संस्कार किया जा सका। सज्जन लाल के एक चार साल की बेटी सलोनी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed