फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two head constables dismissed for escaping from custody of a prisoner

Lucknow News: बंदी के अभिरक्षा से भागने में दो हेड कांस्टेबल बर्खास्त

Wed, 25 Jun 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two head constables dismissed for escaping from custody of a prisoner
लखनऊ। बंदी के अभिरक्षा से भागने के मामले में डीसीपी मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम को बर्खास्त कर दिया है। एसीपी लाइन की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय अनिल यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों हेड कांस्टेबल बंदी मो. जैद को कचहरी परिसर में बने लॉकअप से सुबह 11 बजे लेकर निकले थे। शाम साढ़े चार बजे दोनों ने सूचना दी कि बंदी उनकी अभिरक्षा से भाग निकला। पांच घंटे तक वे लोग कहां थे, इसका पता नहीं चल सका है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी सिपाहियों ने अपने मोबाइल से जैद की फोन पर बातचीत भी कराई थी।
विज्ञापन


घटना एक नजर में
दहेज उत्पीड़न केस के आरोपी मो. जैद को 18 जून को पेशी पर लाया गया था। उसे कोर्ट परिसर में बने लॉकअप में रखा गया। हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम उसे एसीजेएम-। की कोर्ट में ले गए थे। शाम को सिपाहियों ने लॉकअप प्रभारी दरोगा विपिन सिंह को सूचना दी कि बाथरूम के दौरान जैद उन्हें धक्का देकर भाग निकला। दरोगा विपिन सिंह ने जैद और फरीद अहमद और मुकीम के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed