फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two groups clashed over removal of electric wire, nine injured

Lucknow News: बिजली का तार हटाने को लेकर दो गुट भिड़े, नौ घायल

Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over removal of electric wire, nine injured
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर गांव में बिजली का तार हटाने को लेकर दो गुटों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के दरवाजे पर बिजली का खंभा लगा है। खंभे से उसके पड़ोसी रामदास के घर बिजली का कनेक्शन गया है। कुछ दिन पहले वीरेंद्र ने उसे अपना कनेक्शन दूसरे खंभे से करवाने को कहा, लेकिन कनेक्शन नहीं हटा। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात वीरेंद्र के भाई लालता ने गाली गलौज शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने मना किया तो मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। मारपीट में एक पक्ष से रामदास उसकी पत्नी सुंदारा, बेटा राजू पाल, बहू राजकली व सूरजपाल व दूसरे पक्ष से वीरेंद्र कुमार, उसकी पत्नी रामादेवी, बेटा संजय कुमार व अरविंद कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां वीरेंद्र, रामादेवी, अरविंद, राजू पाल व रामदास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि एक पक्ष से राजू, ननकऊ व मोहित जबकि दूसरे पक्ष से लालता, वीरेंद्र कुमार, पूता व कल्लू के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के अवर अभियंता शंभूनाथ की लापरवाही के चलते मारपीट होने की बात कही जा रही है। विवाद के बाद रामदास के बेटे राजूपाल ने जेई से संपर्क कर कनेक्शन दूसरे खंभे से करने की बात कही थी। आरोप है कि जेई ने इसके लिए सुविधा शुल्क मांगा, जो वह नहीं दे पाया। मंगलवार की रात विवाद हो गया। इस बाबत अवर अभियंता ने बताया कि रुपया मांगने का आरोप गलत है। केबल नहीं हटाई जा सकती। इसलिए ग्राम प्रधान के माध्यम से विवाद निपटाने वजह बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed