फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two groups clash over beating a young man

मामूली विवाद में भिड़े दो गुट, जमकर हुआ बवाल

Fri, 18 Jul 2014 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2014 03:49 AM IST
विज्ञापन
two groups clash over beating a young man

उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज चौराहे पर गुरुवार को सब्जी लेने गये एक युवक की सब्जी विक्रेताओं ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच अफवाह फैल गई कि एक गुट के लोगों की पिटाई से युवक की मौत हो गई है।

जिसके बाद आस पास के कई गांवों के लोगों की भीड़ सूरतगंज में जमा होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं मारपीट में घायल हुए दोनों लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

फैल गई मौत की अफवाह

two groups clash over beating a young man

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रिछला निवासी प्रेम कुमार उर्फ पिंटू (35) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सूरतगंज मोहल्ले के बेल चौराहे पर सब्जी खरीदने गया था। तभी उसका सब्जी दुकानदार इरफान से विवाद होने लगा।

सब्जी विक्रेता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेम कुमार की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी बीच युवक की मौत की अफवाह फैल गई।

मामला दो गुटों का होने के कारण सूरतगंज, रिछला समेत कई अन्य गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूरतगंज कस्बे में दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें मुर्तजा (45) उर्फ मुन्ना निवासी सूरतगंज को भी चोट आई है। उसको भी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आननफानन सूरतगंज में लोगों ने सभी दुकानें बंद कर दीं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम फतेहपुर जीपी गुप्ता, सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह, सीओ रामनगर राजेश तिवारी समेत कुर्सी, बड्डूपुर, रामनगर, घुंघटेर आदि थानों की पुलिस व पीएसी पहुंच गई। लोगों में आक्रोश के चलते तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गश्त बढ़ी

two groups clash over beating a young man

इस घटना पर फतेहपुर सीओ दिनेश सिंह का कहना है कि सूरतगंज कस्बे में पास के रिछला गांव निवासी एक युवक व एक सब्जी विक्रेता से विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी है।

इस घटना के बाद यहां दो गुटों में तनाव को देखते हुए फतेहपुर सर्किल के सभी थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। सूरतगंज में स्थिति सामान्य है।

कस्बे की सभी दुकानें बंद है और एहतियात पुलिस बल द्वारा गश्त की जा रही है। जो तहरीर मिलेगी पुलिस उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

वहीं फतेहपुर एसडीएम जीपी गुप्ता का कहना है कि सूरतगंज में मामूली विवाद में दो गुटों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed