{"_id":"5f48f443d2013604e23ec524","slug":"two-girls-married-each-other-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में परिजनों ने दर्ज कराया युवती के अपहरण का मामला, खुलासा होने पर उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में परिजनों ने दर्ज कराया युवती के अपहरण का मामला, खुलासा होने पर उड़े होश
Fri, 28 Aug 2020 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद दो युवतियां
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में रहने वाली एक युवती की पहले रिश्तेदारी में आई युवती से मुलाकात हुई फिर फेसबुक पर दोस्ती हुई, धीरे-धीरे दोनों युवतियों में प्यार परवान चढ़ने लगा। प्रेम में दीवानी दोनों युवतियों ने कानपुर के एक मंदिर में विवाह भी कर लिया और दोनों फैजाबाद आ गई। यहां परिजनों द्वारा स्वीकार न करने पर शुक्रवार को दोनों कोतवाली नगर पहुंचीं और एक साथ रहने की बात कहते हुए पुलिस से सहयोग करने की बात कही।
समलैंगिक विवाह का यह प्रकरण सामने आने पर पुलिस के माथे पर पसीना आ गया। वहीं, एक दिन पूर्व पुलिस ने फैजाबाद में रहने वाली युवती के परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया था, इसमें युवती को नाबालिग बताया गया था। शुक्रवार को थाने पहुंचीं दोनों युवतियों ने अपने बालिग होने के साक्ष्य पुलिस को पेश किए। अब पुलिस दोनों को सुरक्षा का आश्वासन देकर उनका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं।
अयोध्या के नगर कोतवाली की रहने वाली युवती के पड़ोसी के घर आने वाली कानपुर की एक लड़की मुलाकात हुई, बाद में दोनों फेसबुक पर दोस्त बन गए। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में विवाह करने का फैसला कर लिया। बीते बुधवार को फैजाबाद की युवती कानपुर पहुंची और दोनों ने कानपुर के तपस्वी भगवान के मंदिर में विवाह कर लिया।

Trending Videos
परिजनों ने स्वीकार करने से किया मना
उधर, परिजनों ने दोनों को स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों शुक्रवार को नगर कोतवाली पहुंची और एक साथ रहने की बात कह पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दोनों ने पुलिस के सामने अपने बालिग होने के साक्ष्य भी पेश किए। मामले में नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों युवतियां बालिग हैं, अब अदालत में धारा 164 के तहत दोनों युवतियों का बयान दर्ज कराया जाएगा।
बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उधर, दोनों युवतियां साथ में रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं, उनका कहना है कि उन्होंने भगवान के समक्ष सात फरे लिए हैं अब साथ में ही जिंदगी बिताएंगी।
बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उधर, दोनों युवतियां साथ में रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं, उनका कहना है कि उन्होंने भगवान के समक्ष सात फरे लिए हैं अब साथ में ही जिंदगी बिताएंगी।