फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two get drowned in Saryu river in Bahraich.

Bahraich: घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गए किशोर व युवती की तालाब में डूब कर मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 31 May 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 05:38 PM IST
सार

बहराइच की तहसील मिहींपुरवा के एक गांव में तालाब की मिट्टी लेने गए एक किशोर व युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two get drowned in Saryu river in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले की तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर कला के दर्जीनपूरवा निवासी शफीक (15) पुत्र राजू एवं मुस्कान (18) पुत्री मोहर्मअली घर की पुताई के लिए सरजू नदी से मिट्टी लेने गए थे जिनकी डूब कर मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सफीक व मुस्कान घर की पुताई के लिए चिकनी मिट्टी सरजू नदी से लेने गए थे जहां शफीक का पैर फिसलने से वह डूबने लगा उसे बचाने के लिए मुस्कान ने नदी में छलांग लगा दी जिससे दोनों की डूब कर मौत हो गई।तत्काल सूचना तहसील प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें


तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी राजस्व निरीक्षक के के श्रीवास्तव व लेखपाल विजय कुमार टीम सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी खोजबीन व मशक्कत के बाद 11 बजे दोनों के शवों को प्राप्त कर बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरकर थाना मोतीपुर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शफीक के पिता ने बताया कि दोनों चिकनी मिट्टी लेने गए थे। जहां यह घटना हो गई। घर में इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि दोनों को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed