फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends returning from Lucknow to Raebareli were hit by a truck, one died

Lucknow News: लखनऊ से रायबरेली लौट रहे दो दोस्त ट्रक की चपेट में आए, एक की मौत

Thu, 05 Jun 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two friends returning from Lucknow to Raebareli were hit by a truck, one died
लखनऊ। मोहनलालगंज में पूरनपुर स्थित किसान पथ पर मंगलवार देर रात बाइक खड़ी कर गूगल मैप से रास्ता खोज रहे रायबरेली के पूरे शमशेर सिंह का पुरवा निवासी दो दोस्त माता चरण (41) और पवन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में माता चरण की मौत हो गई, जबकि पवन घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहनलालगंज पुलिस के अनुसार माता चरण मंगलवार को दोस्त पवन के साथ बाइक से लखनऊ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात लगभग 1:30 बजे दोनों रायबरेली लौट रहे थे। बाइक पवन चला रहे थे। मोहनलालगंज स्थित किसान पथ पर पूरनपुर के पास ये रास्ता भटक गए। इस पर डिवाइडर के पास बाइक खड़ी कर गूगल मैप के सहारे गांव जाने का रास्ते देखने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक इनकी बाइक से टकरा गया और दोनों दोस्त उसकी चपेट में आ गए। हादसे में माता चरण की मौके पर मौत हो गई, जबकि उछल कर दूर गिर जाने के कारण पवन घायल हो गए। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से बच गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने पवन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और दोनों के परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद पवन को छुट्टी दे दी गई। माता चरण ईंट भट्ठे में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी रीता, दो बच्चे शिवम व शिवानी हैं। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। माता चरण के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed