{"_id":"6aee3c032b0dcadc5b0f0a4f","slug":"two-friends-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-dcm-truck-lucknow-news-c-13-lko1070-1999832-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
फैज
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित पिकअप भवन फ्लाईओवर के आगे एक बाइक सीएनजी सिलिंडर लदी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आरिफ (20) और फैजू (15) की मौत हो गई। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि बाजारखाला के ऐशबाग गुलजारनगर निवासी आरिफ और फैजू पुताई का काम करते थे। आरिफ के रिश्तेदार चांद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दोनों दोस्त सामान लेने जा रहे थे। बाइक आरिफ चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था। विभूतिखंड स्थित पिकअप भवन फ्लाईओवर से उतरते ही आरिफ ने बाइक को बाईं ओर मोड़ा तभी पीछे से आ रही सीएनजी सिलिंडर लदी डीसीएम का पहिया बाइक से टकरा गया। बाइक सवार दोनों दोस्त 20 फीट दूर जा गिरे औरगंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर की सूचना पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल फोन और बाइक नंबर की मदद से पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरिफ के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। उसके नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे की खबर घर पहुंची, मचा कोहराम
सड़क हादसे में आरिफ और फैजू की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। आरिफ के परिवार में पिता अनीश, मां शन्नो और बड़ा भाई साकिब है। अनीश ई रिक्शा चलाते हैं। वहीं, फैजू के परिवार में पिता मो. खलील, दो भाई और एक बहन हैं। खलील की इंदिरानगर के तकरोही इलाके में बर्तन की दुकान है।