फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two friends died in accident in lucknow

बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटी बाइक, मौके पर ही मौत 

Thu, 28 Feb 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Feb 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
two friends died in accident in lucknow
शहाबुद्दीन और विनोद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ में काकोरी के दुबग्गा में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं, हादसे में शामिल ट्रक व चालक की तलाश पुलिस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी ओमप्रकाश रजक के मुताबिक, दशहरी गांव निवासी विनोद (25) व शहाबुद्दीन (27) बाइक से चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक विनोद चला रहा था और उसने हेलमेट भी पहना था। दुबग्गा चौराहे में मछली मंडी के पास हरदोई रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ग्राम प्रधान मनोज यादव के मुताबिक, विनोद जनरल स्टोर और शहाबुद्दीन मोबाइल की दुकान चलाता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के देर से पहुंचने पर लोग नाराज

two friends died in accident in lucknow
डेमो
बाइक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ने भागने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन बाइक फंसी होने के कारण कुछ दूरी पर वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहाबुद्दीन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे के तत्काल बाद सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस को पहुंचने में आधा घंटे से भी ज्यादा लग गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे पर चौकी होने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। पुलिस ट्रकों से अवैध वसूली में लगी रही। उसे घायल युवकों से कोई सरोकार नहीं था। अगर पुलिस समय से आ जाती तो दोनों युवकों को बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed