{"_id":"660f1418a601a234b5066e09","slug":"two-fraudsters-who-cheated-bangladeshi-agents-arrested-lucknow-news-c-13-lko1012-675169-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बांग्लादेशी एजेंटों को ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बांग्लादेशी एजेंटों को ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
Fri, 05 Apr 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मेसिडोनिया का वीजा बनाने का झांसा देकर दो बांग्लादेशी एजेंटों से 5.50 लाख रुपये ठगने वाले दो जालसाजों को नाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बांग्लादेश के जिला नौखाली निवासी रोकोन जमा सोबुज वीजा पासपोर्ट बनवाने का अधिकृत एजेंट है। रोकोन और उनके साथी रोमान निवासी बांग्लादेश की मुलाकात नवंबर 2023 में नई दिल्ली नजफगढ़ निवासी अमित कुमार गिरी और रायबरेली के अमरनगर निवासी फिरोज खान से हुई थी।
रोकोन और रोमान ने पांच लोगों के पासपोर्ट देते हुए मेसिडोनिया का वीजा बनाने के लिए दोनों को 5.50 लाख रुपये दिए थे। कुछ दिन बाद अमित ने उनके मोबाइल पर रोमान का वीजा भेजा।
इसे देखने पर रोकोन को पता चला कि वीजा फर्जी है। रुपये और पासपोर्ट देने में आनाकानी करने पर मंगलवार को पीड़ित एजेंटों ने नाका थाने में केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को नाका पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित और फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मेसिडोनिया का फर्जी वीजा भी मिला है।