फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two fraudsters duped a woman of her gold jewellery

Lucknow News: दो टप्पेबाजों ने महिला से ठगे सोने के जेवर

Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters duped a woman of her gold jewellery
सरोजनीनगर। बंथरा में बुधवार दोपहर सब्जी खरीदने गई महिला को झांसा देकर दो टप्पेबाज सोने की चेन व कान के टॉप्स ले भागे। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


बंथरा गांव निवासी श्रमिक श्रीराम की पत्नी विद्या बुधवार दोपहर करीब तीन बजे साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गई थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और उन पर साया होने की बात कहने लगे। दोनों ने विद्या को बातों में उलझा लिया और भीड़ से अलग ले जाकर तंत्र-मंत्र का भय दिखाया। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन और कान से सोने के टॉप्स उतरवा लिए। टप्पेबाजों ने जेवर को कागज की पुड़िया में रखने का नाटक करते हुए उन्हें गायब कर दिया और दूसरी पुड़िया में कंकड़-पत्थर भरकर विद्या को थमा दिया। करीब 15 मिनट बाद जब विद्या ने पुड़िया खोली तो उसमें कंकड़-पत्थर निकले। विद्या ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग जमा हो गए। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पीड़िता तहरीर देती हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed