Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two fraudster arrested

मेदांता अस्पताल की फर्जी वेबसाइट बनाकर मरीजों को ठगने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two fraudster arrested
पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाज। - फोटो : ??? ?????
साइबर क्राइम सेल व आलमबाग थाने की पुलिस ने सुलतानपुर जनपद से दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो मेदांता अस्पताल की फर्जी वेबसाइट बनाकर मरीजों को अप्वॉइंटमेंट देने के नाम पर ठग रहे थे।
विज्ञापन

शातिरों के कब्जे से दस हजार नकद व दो मोबाइल बरामद किए हैं। हालांकि, गिरोह का मास्टरमाइंड पकड़ में नहीं आया है।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुलतानपुर निवासी रामसूरत व अयोध्या निवासी श्याम प्रसाद के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका साथी झारखंड निवासी सलाउद्दीन कई अस्पतालों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करता है। ठगी की रकम पकड़े गए आरोपितों के खाते में भेजता था।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य के अनुसार, साकेतपुरी निवासी संजीव नारायण ने 27 अगस्त को मेदांता अस्पताल में ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट के लिए इंटरनेट पर सर्च किया था।
इस दौरान फर्जी वेबसाइट संचालकों ने पीड़ित से दस रुपये का ट्रांजेक्शन करने की बात कही। ट्रांजेक्शन करते ही पीड़ित के तीन खातों से 60,750 रुपये कट गए। पीड़ित ने 16 सितंबर को आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद कार्रवाई कर दोनाें को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed