{"_id":"6159c5cb8ebc3e0b99033c6c","slug":"two-farmers-died-in-lakhimpur-khiri-was-from-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने किसान व सरकार: लखीमपुर खीरी हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत, परिवार घटनास्थल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने किसान व सरकार: लखीमपुर खीरी हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत, परिवार घटनास्थल के लिए रवाना
Sun, 03 Oct 2021 08:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:31 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत से बहराइच में बवाल मच गया है। मृतकों में दो किसान बहराइच के थे। परिजन घटनास्थल की ओर निकल चुके हैं।
विज्ञापन
मृतक गुरविंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर के तिकुनिया में किसानों और भाजपा नेताओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बहराइच के नानपारा तहसील क्षेत्र के दो युवा किसान भी शामिल हैं। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
लखीमपुर जिले के तिकुनिया कोतवाली अंतर्गत बनवीरपुर गांव में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र के जाने की सूचना के बाद काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए थे। किसानों ने काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन किया। किसानों व भाजपा नेताओं के बीच हुए संघर्ष में तीन किसानों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसमें मटेरा थाना के नबी नगर मोहरनिया गांव निवासी गुरुविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी सिंह (22) पुत्र सुखविंदर सिंह और कोतवाली नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव निवासी दलजीत सिंह (24) पुत्र हरी सिंह भी शामिल हैं। दो किसानों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बंजारनटांड़ा गांव में गुरुद्वारा होने के कारण यहां काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे। जिस पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है। एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है। आधिकारिक पुष्टि मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।