फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two directors of a company duped a partner of Rs 5.57 crore

Lucknow News: कंपनी के दो निदेशकों ने पार्टनर से 5.57 करोड़ रुपये ठगे

Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two directors of a company duped a partner of Rs 5.57 crore
लखनऊ। कैसरबाग थाने में शुक्रवार को सिस्का एलईडी लाइट कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ 5.57 करोड़ की ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कार्रवाई डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर की है। डीसीपी से निदेशकों की शिकायत प्रमोद टेलीकॉम प्रा.लि. कंपनी के मालिक ध्रुव चंद्रा ने की थी।
विज्ञापन


ध्रुव चंद्रा के मुताबिक उनकी कंपनी का दफ्तर कैसरबाग में गौतम बुद्ध मार्ग पर है। कंपनी एमएसएमई से पंजीकृत है, जो दूसरे संस्थानों के साथ मिलकर टेलीकॉम व इलेक्ट्रॉनिक का व्यवसाय करती है। वर्ष 2018 में कंपनी ने सिस्का कंपनी के साथ कारोबार के लिए एमओयू किया था। फाइनेंस के लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक का चयन हुआ था। बैंक से उधार मिली रकम को निर्धारित समय पर लौटाने की जिम्मेदारी सिस्का की थी। ध्रुव चंद्रा का आरोप है कि सिस्का के निदेशक राजेश जीवन उत्तम चंदानी और गोविंद उत्तम चंदानी ने वर्ष 2023 तक कारोबारी सही से किया। फिर बैंक से ली गई रकम लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी। इस तरह कंपनी पर बैंक का कुल तीन करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये बकाया हो गया।
विज्ञापन

ध्रुव ने बताया कि बैंक ने उन पर रकम लौटाने के दबाव शुरू कर दिया। नोटिस और धमकी से परेशान होकर ध्रुव ने किसी तरह रकम चुकाई। इसके बावजूद सिस्का के निदेशकों ने उनसे दो करोड़ पांच लाख का माल भी ले लिया। बदले में निदेशकों ने ध्रुव को पांच करोड़ का चेक दिया, जो बैंक में लगाते ही बाउंस हो गया। परेशान होकर पीड़ित जब महाराष्ट्र के पुणे स्थित सिस्का कंपनी के दफ्तर उधार चुकाई गई रकम और माल का भुगतान लेने पहुंचे तो वहां के लोगों ने उन्हें डंडे से पीटा। वहां से लौटने पर पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की। एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर से नाम हटाए या घटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed