{"_id":"650ed2aa48520a85c60c4f33","slug":"two-died-when-two-bikes-colloid-in-baldiray-thana-kshetra-in-sultanpur-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे पिता-पुत्र, दोनों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे पिता-पुत्र, दोनों की मौके पर ही मौत
Sat, 23 Sep 2023 05:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Sep 2023 05:27 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र बाइक से उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना-पारा मार्ग पर इसौली पुल पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव के निवासी रबीउल्ला अपने बेटे समीर (05) को बाइक से लेकर दवा दिलाने मुसाफिरख़ाना जा रहा था। उसी समय मुसाफिरख़ाना की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक पारा की ओर से आ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण: सोने-चांदी से चमकेगा रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार, 15 दिसंबर तक हो जाएगा भूतल का काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
सामने से आ रही बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रबीउल्ला की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता पुत्र बाइक से उछल कर सड़क पर करीब 20 मीटर दूर जा गिरे।
सिर में अधिक चोट आने के कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिये भेजा है। एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।