फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in road accident in Raebareli police investigating

Raebareli News: डंपर से टकराकर गिरे बाइक सवार, सिर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ने से दो लोगों की मौत

Sat, 18 Apr 2026 10:37 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 10:37 PM IST
सार

रायबरेली में डंपर से टकराकर बाइक सवार गिर गए। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सिर पर चढ़ने से दो लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two died in road accident in Raebareli police investigating
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शनिवार देर शाम सड़क निर्माण में लगे डंपर से एक बाइक टकरा गई। टक्कर होने के बाद बाइक सवार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गिर गए। सिर पर पहिया चढ़ने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


हादसा सलोन-परशदेपुर मार्ग पर केशवापुर के पास हुआ। हादसे में खलील घोसी (57) और रमेश सिंह (54) की मौत हुई है। बताया गया कि खलील, मूल रूप से कजियाना अंसार चौक डीह के रहने वाले थे और पशुपालन का काम करते थे। वहीं, रमेश, पूरे बैसन गोपालीपुर के रहने वाले थे और रोडवेज में संविदा चालक थे। दोनों लोग एक ही बाइक से परशदेपुर से सलोन जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस कारण सिर पहिया के नीचे आने से कुचल गया। पुलिस ने डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed