{"_id":"64858f080c698ef7f10f58c5","slug":"two-died-in-an-accident-in-sarojini-nagar-in-lucknow-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: तेज रफ्तार टेलर ने हज हाउस के बाहर दो युवकों को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: तेज रफ्तार टेलर ने हज हाउस के बाहर दो युवकों को रौंदा, मौके पर ही मौत
Sun, 11 Jun 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:38 PM IST
सार
हज हाउस के बाहर एक तेज रफ्तार टेलर ने दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हाजियों को छोड़ने के लिए हज हाउस आए हुए थे।
विज्ञापन
मृतक अनवर और मोहम्मद आसिफ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाने के पास रविवार सुबह हज हाउस के नजदीक एक तेज रफ्तार टेलर ने दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर के मोहल्ला रानीपुरा निवासी जरूल हसन अपने पूरे परिवार के साथ हज यात्रियों को छोड़ने लखनऊ के हज हाउस आए हुए थे। रविवार की सुबह कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे टेलर ने सुबह सड़क की पटरियों में खड़ी गाड़ियों में ठोकर मारते हुए सड़क क्रास कर रहे आसिफ (28) और आजमगढ़ के ही फिरोज (46) को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि मृतक आसिफ अपने माता-पिता को छोड़ने के लिए हज हाउस आया हुआ था। मृतक फिरोज अपनी मां को छोड़ने आया हुआ था।
विज्ञापन