{"_id":"6751bceed790199ab60dd799","slug":"two-died-in-an-accident-in-salon-raebareli-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: डंपर की टक्कर लगने से मां-बेटे की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरा महिला का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: डंपर की टक्कर लगने से मां-बेटे की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरा महिला का सिर
Thu, 05 Dec 2024 08:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सलोन (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, सलोन (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:17 PM IST
सार
रायबरेली के सलोन में हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद महिला का सिर 10 फीट दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि एक बेटी गंभीर रूप से जख्मी हुई। वहीं, भाई व एक अन्य बेटी हादसे में बाल-बाल बच गईं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के नायन गांव की रहने वाली सुषमा (40) पत्नी वीरेंद्र गुप्ता बेटे कृष्णा (01), बेटी पूर्णिमा (8), वामिका (2) के साथ अपने मायके जनवामऊ परियावा जनपद प्रतापगढ़ अपनी बीमार मां को देखने गई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुषमा अपने भाई साजन गुप्ता पुत्र संतोष के साथ बच्चों को साथ लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। शाम लगभग चार बजे के करीब सलोन-मानिकपुर मार्ग स्थित लालापुर गांव के समीप से महिला गुजर रही थी।
विज्ञापन
प्रत्क्षयदर्शियों के मुताबिक सलोन से एक डंपर धरई-मार्ग की तरफ जा रहा था। बाइक सवार युवक ने जैसे डंपर को देखकर बाइक साइड में लगाना चाहा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे गोद में बेटे कृष्णा को लिए सुषमा डंपर के नीचे आ गई जिससे महिला का सिर धड़ से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा जबकि बेटे कृष्णा ने मां की गोद में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा को सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, महिला का भाई साजन गुप्ता और दो वर्षीय बेटी वामिका बाल-बाल बच गई। मां-बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि महिला बाइक सवार भाई और बच्चों के साथ अपने घर लौट रही थी। लालापुर गांव के समीप दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हुई है। एक बच्ची की हालत नाजुक है। दो लोग सकुशल बच गए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार साजन हेलमेट नहीं लगाए हुए था। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।