{"_id":"5fb8bf886c6ed21d633ff673","slug":"two-died-in-an-accident-in-maharua-thana-kshetra-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, मौरंग भरे ट्रैक्टर से टकराया आलू लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, मौरंग भरे ट्रैक्टर से टकराया आलू लदा ट्रक
Sat, 21 Nov 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पलटा ट्रक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुखारीगंज बाजार के पास शनिवार सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गए। हादसे में ट्रक चालक समेत एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक शिव मोहन (35) की मौके पर मौत हो गई जबकि क्लीनर श्यामवीर (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक अंगद वर्मा को भी चोटें आईं लेकिन ट्रैक्टर सवार मजदूर हेमराज (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक आलू लेकर फर्रुखाबाद से जलालपुर जा रहा था जबकि ट्रैक्टर पर मौरंग लदी हुई थी। घटना के बाद ट्रक में फंसे चालक को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन