{"_id":"5d9acc778ebc3e016c13a652","slug":"two-died-in-an-accident-in-kakori-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर
Mon, 07 Oct 2019 10:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
काकोरी में अंधे की चौकी के पास रविवार रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रेम और उसके मौसेरे भाई 16 साल के छोटू की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक पर बैठा प्रेम का चचेरा भाई पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पंकज मलिहाबाद के सैफुलपुर का रहने वाला है। उसकी भाभी सहारा अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को वह उन्नाव के हसनगंज स्थित भोगलामऊ गांव निवासी मौसेरे भाई प्रेम और छोटू के साथ बाइक से खाना लेकर अस्पताल गया था। देर शाम तीनों वहां से मलिहाबाद के लिए निकले।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े आठ बजे काकोरी थाना क्षेत्र में अंधे की चौकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से तीनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। खून से लथपथ युवकों को तड़पता देख हड़कंप मच गया। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई जहां प्रेम और छोटू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ट्रक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था तभी सामने बाइक आ गई। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उधर, हादसे से मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
अस्पताल में शव देखकर बेहोश हो गया भाई
हादसे की जानकारी पाकर पंकज का भाई दीपू अस्पताल पहुंचा तो खुद को संभाल न सका। वह मौसेरे भाई प्रेम और छोटू का शव देखकर बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में दीपू के अलावा कोई अन्य परिवारीजन नहीं आया था। दीपू के साथ कुछ परिचित थे जिन्होंने उसे संभाला।