फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Gosaiganj in Lucknow.

Lucknow: चालक को मिर्गी का दौरा आने से अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौत

Tue, 12 Sep 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हुए एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने के चलते हुआ।

विज्ञापन
Two died in an accident in Gosaiganj in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोसाईगंज के गंगागंज बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे आइसक्रीम हाफ डाले के पास खड़े दो लोगों को रौंदते हुए डाले में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने सीएचसी पर दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में आइस्क्रीम विक्रेता भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पाकर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस कर्मियों को मिलेगा 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता, बुंदेलखंड में बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में बसेगा नया औद्योगिक शहर, झांसी-ग्वालियर मार्ग पर बसाया जाएगा


प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक गंगागंज चौराहे पर सुल्तानपुर हाईवे पर नई बस्ती निवासी यूसुफ कुरैशी (60) गांव के ही मोहम्मद नसीब अली उर्फ सन्ने (75) के साथ आइसक्रीम के हाफ डाले के पास खड़े होकर बात कर रहे थे तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूसुफ को रौंदते हुए हाफ डाले और बुजुर्ग नसीब को टक्कर मार दी।

हादसे में यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजस्थान निवासी आइसक्रीम विक्रेता अनूप पंडित और नसीब गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने नसीब को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अनूप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed