{"_id":"5d8ba9b38ebc3e93d9658921","slug":"two-died-in-a-truck-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में चालक समेत दो लोगों की मौत, दो घायल, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में चालक समेत दो लोगों की मौत, दो घायल, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर
Wed, 25 Sep 2019 11:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा राजमार्ग पर भटमई चौराहे के पास मंगलवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दोनों ट्रकों के चालक, खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक खलासी की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक ट्रक के चालक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में भर्ती दो घायलों में से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांडा-बांदा मार्ग पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में अंबेडकरनगर की ओर जा रहे गिट्टी से लदे ट्रक पर सवार खलासी विकास यादव (18) निवासी राय डड़वा थाना पथरा जिला सिद्धार्थनगर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका चालक सत्य प्रकाश (31) निवासी सैफाबाद थाना कलवारी जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे ट्रक के चालक कन्हैया (35) निवासी नकचवा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या व खलासी अनूप (30) निवासी लकड़ी भोजपुर थाना टांडा जनपद अंबेडकरनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। दुर्घटना में घायल सत्य प्रकाश, कन्हैया व अनूप को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई जबकि सत्य प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अनूप का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद भटमई चौराहे पर करीब तीन घंटे तक आवाजाही बाधित रही। पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया गया, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।