फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died because of vomiting diarrhea tulsipur Shravasti.

Shravasti: चार दिन में दो भाईयों की उल्टी दस्त से मौत, परिवार में मचा कोहराम, तीसरा भी पीड़ित

Thu, 29 Aug 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Aug 2024 03:28 PM IST
सार

श्रावस्ती के तराई इलाके में उल्टी दस्त से एक ही परिवार में हुई दो मौतों के बाद कोहराम मच गया। इसके बाद से जिला अस्पताल में भी छह नए मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Two died because of vomiting diarrhea tulsipur Shravasti.
मृतक के घर पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती के तुलसीपुर में तराई में उल्टी दस्त जानलेवा ना हुआ है। विगत चार दिनों में जमुनहा के ददौरा में दो भाईयों की मौत हो चुकी है जबकि छोटा भाई भी पीड़ित है। जिला अस्पताल में बृहस्पविार छह नए मरीजों को भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जमुनहा क्षेत्र के ग्राम ददौरा निवासी सतीश कुमार विश्वकर्मा के तीन पुत्र थे। इसमें से बड़े पुत्र अंकुश  (7) को सोमवार उल्टी दस्त की शिकायत हुई जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दूसरे पुत्र अभय (5) को मंगलवार उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार सुबह अभय की मौत हो गई। वहीं, सबसे छोटे बेटे मंजेश  (3) को भी उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल बहराइच भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार के बाद घर लाया गया है। दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अर्जुन पासी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रियंका गांधी ने किया यूपी सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी पर हमला, पूछा महिलाओं की आवाज किस श्रेणी में?


संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में नगर के ही मोहल्ला कोट रियासत निवासी ममता सिंह (55), खलवा बाजार निवासी श्यामू (35), रमवापुर निवासी मोहिनी (60), किढिहावन पुरवा निवासी ज्ञानवती  (65), रजगढ़वा निवासी मीरा देवी  (32) व सिरसिया के टिटिहिरिया निवासी अनीता देवी (20) को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस बारे में सीएमओ डा. एपी सिंह का कहना है कि प्रभावित गांव में चिकित्सकों की टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed