{"_id":"66ce0c471e6436f62c0b0793","slug":"two-died-and-20-fell-ill-due-to-vomiting-and-diarrhea-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106440-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उल्टी-दस्त से दो की मौत 20 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उल्टी-दस्त से दो की मौत 20 बीमार
Tue, 27 Aug 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बरसात बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप व बढ़ी उमस के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भिनगा नगर के तिलक नगर वार्ड के सत्ती चौरा व बारी मोहल्ला में इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार सात नए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
भिनगा नगर के मोहल्ला सत्ती चौरा निवास उर्मिला (60) को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मोहल्ले के ही भगवानदीन (70) उल्टी-दस्त से पीड़ित थे, जिन्हें सोमवार शाम हालत में सुधार न होने पर मेडिकल काॅलेज बहराइच भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं इसी वार्ड के रोहित (35), राममिलन (80), मयंक (35), रामपती (60), रिया (7), राकेश (55), ऊषा देवी (52), छोटकऊ (56), रिकूं (7), शिव (1), शांति देवी (25), मोहिनी (10), सायराबानो (70) सहित कई अन्य उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इनमें से कुछ लोगों का इलाज बहराइच मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मंगलवार को ग्राम परशुरामपुर के मजरा नौशहरा निवासी मुंशीलाल (50) व रामकुमार (18), सिरसिया क्षेत्र के पसियनपुरवा निवासी उमेश (10) व सोनू (13), भिनगा के लबेदपुर निवासी रेशमा (40), लक्ष्मनपुर बाजार निवासी रामधीरज (55) व मथुरा बाजार के ग्राम नयापुरवा निवासी आराध्या (1) को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी सिंह का कहना है कि भिनगा सीएचसी के चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। पीड़ितों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। (संवाद)