{"_id":"627cf8584f576e52db3b8e15","slug":"two-died-and-12-injured-in-an-accident-in-siatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: वैन और टेंपों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, 12 घायल, वाहनों के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: वैन और टेंपों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, 12 घायल, वाहनों के परखच्चे उड़े
Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
सार
सीतापुर जिले के एक इलाके में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के कोतवाली बिसवां इलाके में गुरुवार को वैन और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिसवां कोतवाली इलाके के भिटौरा बाजार के पास ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घायलों को बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वैन सवार लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन