{"_id":"5aa620954f1c1bb1758b4e8b","slug":"two-dead-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे समेत दो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे समेत दो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक आदित्य श्रीवास्तव और हादसे का शिकार बाइक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के भतीजे समेत दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अहमदपुर टोल प्लाजा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
रामसनेहीघाट थानाक्षेत्र के सुमेरगंज निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का भतीजा आदित्य श्रीवास्तव (18) पुत्र कृष्ण मोहन रविवार रात 12 बजे के करीब बाइक से अपने साथी मुकुल कोटवानी (20)पुत्र सुनील कोटवानी निवासी बहराइच के साथ घर लौट रहा था।
अहमदपुर टोल प्लाजा के पास मेडुवा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइके को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों डिवाइडर से जा टकराए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बनीकोडर ले जाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य इंटरमीडिएट का छात्र व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य था। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के घर शोक संवेदना जताने के लिए लोगों को तांता लगा है।