विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, दो की मौत और पांच घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी रामप्रसाद (45 )अपने बेटे अमित कुमार (22) के लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ लड़की देखने मदुकरा पुरवा जा रहे थे। गाड़ी जब भीकमपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे जाकर पलट गई।
रफ्तार तेज होने के कारण इस भीषण हादसे में रामप्रसाद और परिवार के ही मोहित (15) पुत्र रामचरित की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में अमित, सरोज (36) कल्पना देवी ( 46 ), सनी (13), जयलाल ( 55 ) घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जिला अस्पताल में भर्ती अमित ने बताया कि परिवार वाले उसके लिए ही लड़की देखने सुबह 10.30 बजे मदुकरा जाने के लिए निकले थे लेकिन क्या पता था कि ये हादसा हो जाएगा और मैं पिता को बैठूंगा।