फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two days BJP meet in Vrandavan

दो दिन बाद यूपी सरकार के खिलाफ होगा 'हल्ला बोल'

Fri, 22 Aug 2014 02:28 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
two days BJP meet in Vrandavan

कामदगिरि से शुरू हुई भाजपा की परिक्रमा गोवर्धन पर्वत तक पहुंच गई। 15 महीनों से कुछ ज्यादा की इस परिक्रमा ने भाजपा की हैसियत ही नहीं, भूमिका भी बदल दी है।

विज्ञापन


साथ ही भगवा रणनीतिकारों पर बदले राजनीतिक परिदृश्य में बदली रणनीति पर काम करने का दबाव भी बढ़ा दिया है।

इसीलिए भाजपा पदाधिकारी शनिवार को कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू होने की पूर्व संध्या पर गोवर्धन की परिक्रमा करके भगवान कृष्ण से यूपी में पूर्ण उद्धार की कामना करेंगे। साथ ही विधानसभा की चुनावी महाभारत में सफलता दिलाने की प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने तय कर लिया आधा सफर

two days BJP meet in Vrandavan

बृजभूमि में शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपाइयों के तीन दिनी जमावड़े को लेकर सूबे की सियासी संसार की निगाहें उत्सुकता से टिक गई हैं। लोगों की नजर खास तौर से इस पर है कि वनवास काटकर सत्ता में पहुंची भाजपा नई जिम्मेदारियों को किस तरह निभाती है।

अब से 15 महीने पहले जब भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कामदगिरि पर्वत की धरती चित्रकूट में हुई थी तो पार्टी के पास खोने को कुछ नहीं था।

इसीलिए भाजपाइयों ने राम की धरती पर कामदगिरि की परिक्रमा कर सत्ता में वापस लौटने की याचना की थी। यह याचना कृष्ण की धरती पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा तक पहुंचते-पहुंचते लगभग आधी पूरी हो चुकी है। केंद्र में सत्ता संभालने के साथ भाजपा का सूखा खत्म हो चुका है।

यूपी में सत्ता की आस

two days BJP meet in Vrandavan

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में 73 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दल अपना दल की जीत से यह साबित हो चुका है कि प्रदेश में भाजपा की जड़ें बीच में मुरझा भले गई हों लेकिन सूखी नहीं हैं।

इन्हें खाद-पानी देकर और देखरेख करके हरा-भरा किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में जीत के बावजूद भाजपा के सामने अभी असली चुनौती उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना बाकी है। भाजपाइयों को भरोसा है कि कामदगिरि की परिक्रमा से कटा उनका वनवास गोवर्धन की परिक्रमा के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता की आस को प्राप्त कर लेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कहते हैं कि दो दिन की बैठक से पहले शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारी गोवर्धन की परिक्रमा कर नई जिम्मेदारियों को निभाने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की शक्ति प्राप्त करेंगे। दो दिनी इस बैठक में मुख्य रूप से यूपी विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन

तय करना होगा नया एजेंडा

two days BJP meet in Vrandavan

भाजपा के नेता भी जानते हैं कि पार्टी अब सत्ता में है। इसलिए इस बैठक में भाजपा का काम सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार के फैसलों व कामकाज की आलोचना तक ही सीमित नहीं रह सकता।

लोगों की निगाहें इस बैठक को लेकर इस बात पर भी टिकी हैं कि केंद्र सरकार के कामकाज को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपाई क्या कुछ योजना बनाते हैं। सत्ता को जनता के द्वार तक पहुंचाने के लिए क्या कुछ फैसले किए जाएंगे।

तय होगी नई भूमिका

two days BJP meet in Vrandavan

इसीलिए भाजपा ने गोवर्धन की परिक्रमा के साथ नए तेवर और नई भूमिका के साथ मैदान में उतरने की योजना बनाई है। इसके तहत विधायकों व पदाधिकारियों को जवाबदेह बनाने के साथ सत्ता को संगठन के जरिये आम आदमी के दरवाजे पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

तय किया गया है कि बदले राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा अपने लोगों की भूमिका बदले और नए अंदाज व नए स्वरूप के साथ लोगों के बीच पहुंचे।

इसके लिए संगठनात्मक ढांचा को दुरुस्त करने से लेकर अन्य कई काम करने की योजना तैयार की गई है। कार्यसमिति की बैठक में इस सिलसिले में भी व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed