{"_id":"5f0ee3f88ebc3e6351428c6e","slug":"two-days-baby-found-in-bushes-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनता: लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, दो दिन के नवजात को झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संवेदनहीनता: लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, दो दिन के नवजात को झाड़ियों में फेंका
Wed, 15 Jul 2020 04:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ महीने तक गर्भ में वह इस आस में पला कि जल्द ही दुनिया में आकर किलकारी भरेगा, लेकिन दुनिया में आते ही उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार को दो दिन का यह नवजात इंटौंजा के नौवाका पुरवा के पास पाया गया। इसे राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिलाया गया।
लॉकडाउन के दौरान ढाई से 15 साल तक के 38 बच्चे चाइल्ड लाइन पहुंचे हैं। किसी नवजात के मिलने का यह पहला मामला है। इटौंजा में मंगलवार सुबह माल रोड पर सड़क किनारे ग्रामीणों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर गए तो झाड़ियों में नवजात को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस उसे सीएचसी इटौंजा ले गई, जहां डॉक्टर ने बच्चे को स्वस्थ व लगभग दो दिन का बताया। प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर के मुताबिक चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य अनीता त्रिपाठी की मौजूदगी में नवजात को एसडीएम बीकेटी डॉ. संतोष कुमार के सामने प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर एंबुलेंस से झलकारी बाई महिला चिकित्सालय भेजा गया। चाइल्ड लाइन के परामर्शदाता कृष्णा प्रताप शर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन सदस्य अनीता त्रिपाठी, ब्रिजेन्द्र शर्मा बच्चे को लेकर झलकारी बाई चिकित्सालय पहुंची। वहां जांच के बाद उसे बालकल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिलाया गया।