फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two daily flights for haz travellers

हज यात्रियों के लिए रोजाना दो उड़ानें

Sat, 23 Aug 2014 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Aug 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
two daily flights for haz travellers

हज यात्रा के लिए लखनऊ और दिल्ली से रोजाना दो फ्लाइटें शुरू होंगी। जबकि वाराणसी से रोजाना एक उड़ान की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


लखनऊ से जाने वाली फ्लाइटों में प्रतिदिन 350 व दिल्ली से 450 यात्री उड़ान भरेंगे। दिल्ली से 29 अगस्त, एक और चार सितम्बर को तीन-तीन उड़ानें जाएंगी।

वहीं वाराणसी एम्बारकेशन सेंटर से पहली उड़ान 1 सितम्बर को होगी, जो 300 हज यात्रियों को ले जाएगी।

वाराणसी से 4, 7 और 11 सितम्बर को दो उड़ानों से 600 हज यात्री रवाना होंगे। लखनऊ और दिल्ली से रवाना हुए हाजियों की वापसी की उड़ानें 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी।

वाराणसी के हाजियों की वापसी 17 अक्तूबर से शुरू होगी।

उधर, हज यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हज यात्रियों के कमरों की साफ-सफाई से लेकर रंगरोगन तक के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह हज मंत्री आजम खां हज हाउस जाएंगे।

हज यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले मेडिकल शिविरों, ठहरने की व्यवस्था व साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद हज मंत्री प्रमुख विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed