फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two criminals arrested

Lucknow News: जेवरात लूटकांड में दो गिरफ्तार, एक बदमाश मुठभेड़ में घायल

Sun, 26 Nov 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
two criminals arrested
रायबरेली। लालगंज कस्बे में गत दिनों सराफा व्यवसायी से लाखों के जेवरात लूटने में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उससे पूछताछ के बाद घटना की साजिश रचने वाले एक कारोबारी काे पकड़ा जो पीड़ित व्यवसायी का ममेरा भाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 62 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। सराफा कारोबारी से जेवरात लूटने वाले दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं। लालगंज के सराफा व्यवसायी गोलू सोनी उर्फ अनंतराम से 19 नवंबर की शाम तीन सशस्त्र बदमाशों ने करीब 65 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन

बाजार में हुई सनसनीखेज वारदात को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। एसपी व अन्य अधिकारियों के बाद लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ कई टीमों को लुटेरों की तलाश में लगाया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि छानबीन के दौरान शुक्रवार रात लालगंज क्षेत्र के सातन का पुरवा ओवरब्रिज के पास कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसकी भनक लगते ही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ। घायल बदमाश की पहचान इमरान उर्फ बाबू अल्टर निवासी चमनगंज जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई।
बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने पम्मू सोनी निवासी ग्राम हसवां थाना थरियांव जनपद फतेहपुर को बाबा का पुरवा लालगंज बाईपास रोड से पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर 62 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ जो लूटे के जेवरातों को पिघलाकर तैयार किया गया था। घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद हुई जो कानपुर से चोरी की गई थी।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश इमरान ने बताया कि सराफा व्यवसायी से लूट में दिलशाज निवासी लखनऊ और रिजवान निवासी कानपुर भी शामिल थे। एसपी के मुताबिक दोनों फरार बदमाशों की पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed