फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two children got burnt due to hot milk and jaggery

Lucknow News: गर्म दूध व गुड़ की राब से दो बालक झुलसे

Mon, 03 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two children got burnt due to hot milk and jaggery
श्रावस्ती। भिनगा के जौगढ़ में रविवार को गुड़ के राब से एक बालक झुलस गया। वहीं गिलौला के रामपुर त्रिभौना निवासी बालक पर खौलता दूध गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से सोमवार को एक बालक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर त्रिभौना निवासी अभिषेक (7) रविवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच वह भगोने में गर्म दूध लेकर जा रही मां से टकराया गया। इससे गर्म दूध उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया था, जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने अभिषेक को सोमवार को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौगढ़ निवासी मुकुल (5) गांव में गुड़ बनता देख रहा था। इस दौरान कड़ाही से गुड़ को चाक में डाला जा रहा था, तभी गुड़ का राब उसके पैर पर गिर गया। इससे मुकुल गंभीर रूप से झुलस गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed