फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two children died in an accident in sitapur.

बेकाबू ट्रक ने स्कूल से लौट रहे दो बच्चों को रौंदा, मौत

Sun, 04 Dec 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 04 Dec 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
two children died in an accident in sitapur.

सीतापुर के जहांगीराबाद में एक प्राइवेट स्कूल से परीक्षा देकर घर जा रहे तीन मासूम छात्रों को रेउसा के पल्हरी गांव के निकट गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ भाग निकले।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेउसा थाना क्षेत्र के पल्हरी निवासी शरद राज (6) पुत्र लालता प्रसाद, कोमल (7) पुत्री रामू व दीपांशु उर्फ निशांक (6) पुत्र होशियारीलाल सदरपुर इलाके के जहांगीराबाद स्थित श्रीकुंज बिहारीलाल सरस्वती विद्यामंदिर में पढ़ते थे।

विज्ञापन

ट्रक चालक व खलासी भागे, इलाज के दौरान हो गई मौत

two children died in an accident in sitapur.

बताते हैं शरद राज व दीपांशु शिशु ‘अ’ व कोमल शिशु ‘ब’ कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को तीनों बच्चे बिसवां से तम्बौर जाने वाली निजी बस से गांव के पास उतर गए थे।

बस से उतरने के बाद बच्चे घर जाने को सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच उधर से गुजर रहे ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ने तीनों बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बच्‍चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग निकले। इस बीच बीडीओ रेउसा अजय प्रताप सिंह अपनी गाड़ी से वहां पहुंच गए। बीडीओ ने तीनों बच्चों को अपनी गाड़ी से स्वयं बिसवां पहुंचाया। यहां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शरद राज की मौत हो गई जबकि कोमल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कोमल की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed