फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two cases of fraud of Rs 4.20 crore registered

Lucknow News: 4.20 करोड़ रुपये की ठगी के दो केस दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two cases of fraud of Rs 4.20 crore registered
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। जानकीपुरम थाने में रियल एस्टेट फर्म संचालक की महिला साझेदार बीनम मिश्रा व दो अन्य पर 4.20 करोड़ रुपये की ठगी की दो एफआईआर धोखाधड़ी और विश्वासघात की धारा में दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी राजेश मिश्र के मुताबिक वह नागेश्वर नाथ रियल एस्टेट फर्म में 25 और बीनम मिश्रा 75 प्रतिशत पार्टनर थी। आरोप है कि बीनम ने वर्ष 2022 से 2023 के बीच रसूलपुर कायस्थ स्थित कंपनी की जमीन व उस पर बने 12 मकान 3.95 करोड़ रुपये में बेच दिए। इससे मिली रकम कंपनी के बजाय अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि जो जमीन बीनम ने बेची, उस पर बने तीन मकान उनके थे। आरोप है कि जब उन्होंने बीनम से रकम मांगी तो वह टालमटोल करने लगी। आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े में विपिन सिंह और पूजा भी शामिल हैं। उधर, मड़ियांव के रहीमनगर डुडौली निवासी सुंदरलाल से मार्च 2024 में बीनम मिश्रा ने मकान के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed