फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two case on mukhtar ansari's man shakeel

मुख्तार के करीबी शकील पर दो और केस

Thu, 19 May 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
two case on mukhtar ansari's man shakeel
लखनऊ। बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर पर दो और लोगों ने कोर्ट के आदेश पर ठगी का केस दर्ज कराया है। दोनों पीड़ितों का आरोप है कि शकील ने उनसे धोखाधड़ी कर बैंक में गिरवी रखी गई जमीन बेची है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राजेश मिश्रा के मुताबिक, हमीरपुर जनपद में जयवीर सिंह और हरदोई के बिलग्राम इलाके में महेश कुमार परिवार सहित रहते हैं। दोनों पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2020 में उन लोगों ने ठाकुरगंज के बरावन कला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर रईस अहमद की मदद से जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री करने के बाद प्लॉट पर कब्जा भी ले लिया था। कुछ समय पहले दोनों पीड़ितों को अन्य खरीदारों से जानकारी मिली कि उक्त प्लॉट पर पंजाब नेशनल बैंक अमीनाबाद शाखा में मेसर्स हिंद कंकरीट प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बंधक है। लोन न चुकाने के चलते प्लॉट पर नोटिस चस्पा की गई थी। आरोपितों ने नोटिस फाड़ दी थी। ठगी का एहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने वजीरगंज पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पीड़ित जयवीर की शिकायत पर वजीरगंज पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर, आशा राव, चंद्रशेखर राव और हिंद कंकरीट कंपनी के डायरेक्टर और महेश कुमार की तहरीर पर शकील हैदर, रानी रिजवी और हिंद कंकरीट कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed