{"_id":"6aac52f3be41faac130e458f","slug":"two-cartridges-found-in-a-female-passengers-bag-at-the-airport-lucknow-news-c-13-lko1096-1924050-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग में मिले दो कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग में मिले दो कारतूस
Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार शाम बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान यात्री लछमीर कौर के बैग से दो कारतूस मिले। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला से पूछताछ शुरू की।
एयरपोर्ट पर तैनात जूनियर ऑफिसर सौरभ कुमार साहनी के मुताबिक, 16 सितंबर शाम छह बजे चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6552) के सामान की जांच चल रही थी। स्क्रीनिंग में एक बैग में प्रतिबंधित वस्तु दिखी। जूनियर ऑफिसर दिव्यांशी गुप्ता ने जांच में दो कारतूस पाए। इन पर 9 एमएम 2एल 68केएफ और डब्ल्यूआरए सीओ 401 7.6 लिखा था। बैग पंजाब के फाजिल्का जिले के निहालखेड़ा कुईखेड़ा की लछमीर कौर का था। पूछताछ में वह कारतूसों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ छानबीन जारी है।