फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two businessmen died in accident

सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत

Fri, 23 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
two businessmen died in accident
मड़ियांव व इंदिरानगर में हुए हादसों में दो व्यापारियों की मौत हो गई। मड़ियांव के छठा मील के पास बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू वाहन ने अभिषेक सिंह (21) और इंदिरानगर में शिवाजीपुरम में अनिल त्रिवेदी (52) को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, मड़ियांव के छठा मील निवासी रूपेंद्र सिंह बिल्डिंग मैटेरियल का सामान आपूर्ति का काम करते हैं। उनका बेटा अभिषेक उनके काम में हाथ बंटाता था। बुधवार सुबह वह किसी काम से छठा मील गया था जहां अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं इंदिरानगर के शिवाजीपुरम सेक्टर-14 निवासी अनिल त्रिवेदी घर के पास ही जनरल स्टोर चलाते थे। बेटे अभिषेक त्रिवेदी के मुताबिक, मंगलवार रात वह अपने पिता और मां नीलिमा के साथ जनरल स्टोर पर था। दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी। अनिल स्टोर के बाहर रखी कुर्सी पर बैठे थे जबकि उनकी पत्नी नीलिमा व बेटा अभिषेक दुकान के अंदर थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे अनिल को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed