फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two businessmen created bogus firm evaded tax worth 1.95 crore in Lucknow Police is investigating case

UP News: बोगस फर्म बनाकर दो व्यापारियों ने की 1.95 करोड़ की टैक्स चोरी, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 Aug 2025 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

लखनऊ में बोगस फर्म बनाकर दो व्यापारियों ने 1.95 करोड़ की टैक्स चोरी की। सहायक आयुक्त व उपायुक्त राज्यकर अधिकारी ने इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर माल और गुडंबा पुलिस ने व्यापारियों पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Two businessmen created bogus firm evaded tax worth 1.95 crore in Lucknow Police is investigating case
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दो व्यापारियों पर बोगस फर्म बनाकर 1.95 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ सहायक आयुक्त और उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने माल और गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी खंड-18 राम नरेश वर्मा के मुताबिक, व्यापारी राम कली ने अपनी फर्म रामकली इंटर प्राइजेज का संचालन मलिहाबाद के इब्राहिमपुर में दिखाते हुए 20 मार्च 2025 को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। 2 जून 2025 को विभाग ने करदाताओं के संबंध में उनकी फर्मों का निरीक्षण करने का निर्देश राज्य कर अधिकारी शैलेश सिंह को दिया गया था। शैलेश रामकली की फर्म का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां उन्हें कोई फर्म का संचालन नहीं मिला। फर्म संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सकी। राज्य कर

विज्ञापन

दुकान किराये पर नहीं दी गई

अधिकारी ने जब दुकान मालिक से किराये नामा के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने रामकली को कोई दुकान किराये पर नहीं दी गई है। शैलेश ने जब कार्यालय में जमा दस्तावेज देखे तो सामने आया कि व्यापारी ने अपना कारोबार किशोरी इंटरप्राजेज, जेडवाईएमएस इंफ्रास्ट्रक्चर और समीर ट्रेडर्स से होना दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिये आरोपी व्यापारी ने 1.77 करोड़ की टैक्स चोरी की है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर राज्य कर अधिकारी ने आरोपी की शिकायत सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी से की। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

फर्जी खरीद फरोख्त दिखा किया लाखों का लेनदेन

उधर, उपायुक्त राज्य कर अधिकारी खंड-14 वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नई मुंबई निवासी व्यापारी मुन्ना कनौजिया ने भी फर्जी फर्म बना कर खरीद-फरोख्त कर 18 लाख की टैक्स चोरी की है। उन्होंने भी कार्यालय में पंजीकरण के दौरान अपनी फर्म एमएस प्रदीप इंटरप्राइजेज का पता गुडंबा में दिखाया था। 



30 जुलाई 2025 को जब उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया तो उन्हें फर्म बोगस मिली। जांच पूरी होने पर उन्होंने आरोपी व्यापारी के खिलाफ गुडंबा थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed