{"_id":"689e3cdb1cf87f280b05a5ad","slug":"two-businessmen-attacked-with-intent-to-kill-accused-of-robbing-cash-and-chain-lucknow-news-c-13-knp1050-1339271-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो व्यापारियों पर जानलेवा हमला, नकदी और चेन लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो व्यापारियों पर जानलेवा हमला, नकदी और चेन लूट का आरोप
Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी व्यापारी अर्जुन साहू व उनके परिचित हरिशरण निगम पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। अर्जुन का आरोप है कि बदमाश उनके दस हजार रुपये और परिचित की सोने की चेन लूटकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को पकड़ कर गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अर्जुन के मुताबिक 12 अगस्त को रात 10:30 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। खरगापुर क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उनसे दस हजार रुपये भी लूट लिए। इस बीच पीछे से आ रहे उनके परिचित व्यापारी हरिशरण ने जब बीच-बचाव किया तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनकी चेन लूट ली। इस दौरान दोनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़ित और आरोपी पक्ष की गाड़ी टकरा गई थी। इस बात को लेकर मारपीट हुई थी। लूट की बात निराधार है।