फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two buses colloid dirung overtaking in Barabanki.

Barabanki: ओवरटेकिंग के दौरान टकराईं निजी बसें, 100 से अधिक यात्री थे सवार, शीशा तोड़कर हाइवे पर गिरा युवक

Wed, 04 Sep 2024 01:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामसनेहीघाट (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2024 01:25 PM IST
सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो निजी बसें ओवरटेकिंग के दौरान टकरा गईं।

विज्ञापन
Two buses colloid dirung overtaking in Barabanki.
क्षतिग्रस्त हुई बसें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सुमेरगंज के पास दो निजी बसों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मिल्कीपुर से लखनऊ जा रही सैनिक एक्सप्रेस की बस सुमेरगंज के पास पहुंची ही थी कि शाहगंज से लखनऊ जा रही बाला जी ट्रेवलर्स की बस ने ओवरटेक किया। चालक की लापरवाही से दोनों बसें टकरा गई।

विज्ञापन


दोनों बसों में 100 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक युवक बस का शीशा तोड़ हाईवे पर जा गिरा। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाना शुरू किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का एलान: प्रदेश के निजी क्षेत्र में एक करोड़ नौकरी दिलाएगी सरकार, दो लाख सरकारी नौकरियां भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: भोजन की कमी और बाढ़ के चलते भेड़िए हो रहे आदमखोर, खेतों से भागकर इसलिए पहुंच रहे हैं आबादी में


हादसे में राजेपुर रामसनेहीघाट निवासी अर्जुन कुमार वर्मा (55), लखनऊ निवासी सुधा सिंह (24), पंकज (23), श्रद्धा सिंह (23), अकबरपुर निवासी संध्या उपाध्याय (45), भीटी अम्बेडकर नगर निवासी अमन कुमार अग्रहरि (22), रुदौली निवासी अनु सिंह (15), अम्बेडकरनगर निवासी शिवम (28) समेत 15 लोगों को सीएचसी भिजवाया। गंभीर घायल अम्बेडकरनगर निवासी अमन कुमार अग्रहरि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed