फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two brothers beat an elderly man on suspicion of stealing a rooster and fled, believing him to be dead

Lucknow News: मुर्गा चोरी के शक में वृद्ध को दो भाइयों ने पीटा, मृत समझकर भागे

Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beat an elderly man on suspicion of stealing a rooster and fled, believing him to be dead
पीड़ित रामानंद।
निगोहां। करनपुर गांव में 70 वर्षीय रामानंद को शुक्रवार रात मुर्गा चोरी के शक में दो भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल रामानंद को मरा समझकर दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

रामानंद के मुताबिक गांव के प्रदीप और दुर्गेश ने शुक्रवार रात उन्हें पकड़ा। आरोपियों ने उन पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया। विरोध पर दोनों ने लाठी-डंडों से पीटा। इससे उनका सिर फट गया। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए और आरोपी भाग निकले। रातभर वह सड़क पर पड़े रहे। सुबह होश आने पर उन्होंने लोगों की मदद से थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अनुज तिवारी के अनुसार, आरोपियों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed