फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two brothers attacked with an axe while trying to save their friend

Lucknow News: दोस्त को बचाने पर दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 17 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked with an axe while trying to save their friend
दोस्त को बचाने पर दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दोस्त को बचाने पर दबंगों ने अर्जुनगंज निवासी राहुल यादव व उनके बड़े भाई विवेक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने छह नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


विवेक के मुताबिक शुक्रवार शाम को होली के मौके पर भाई राहुल घर में मझिगवां निवासी दोस्त अमन और संदीप पार्टी कर रहे थे। तभी दोस्त गोलू सिंह भागते हुए घर में घुस आया और जान बचाने की बात कही। इस बीच नीरज, अंकित, विकास, रिंकू, मोनू, करन, राहुल और उसके 15 साथी भी आ धमके। राहुल ने जब गोलू को बचाया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने भाई के दोस्तों को भी पीटा। घटना की जानकारी पर जब विवेक पहुंचे तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह सभी लोग बचकर भागे। विवेक और राहुल ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। विवेक ने बताया कि राहुल के सिर में 30 टांके लगे। उनके सिर पर 12 टांके लगे हैं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed